ज़ाकिर नाइक चाहते हैं मलेशिया की नागरिकताःएनआईए
https://parstoday.ir/hi/news/india-i42838-ज़ाकिर_नाइक_चाहते_हैं_मलेशिया_की_नागरिकताःएनआईए
भारत की राष्ट्रीय जांच एजेन्सी एनआईए का कहना है कि इस्लामी प्रचारक ज़ाकिर नाइक, मलेशिया की नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३१, २०१७ १४:३४ Asia/Kolkata
  • ज़ाकिर नाइक चाहते हैं मलेशिया की नागरिकताःएनआईए

भारत की राष्ट्रीय जांच एजेन्सी एनआईए का कहना है कि इस्लामी प्रचारक ज़ाकिर नाइक, मलेशिया की नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हैं।

एनआईए के अनुसार इस्लामी रिसर्च फाउन्डेशन के ट्रस्टी और प्रचारक ज़ाकिर नाइक, मलेशिया की नागरिकता प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं।

पिछले वर्ष जब भारतीय जांच एजेन्सियों ने ज़ाकिर नाइक के विरुद्ध कार्यवाही आरंभ की थी उस समय से ज़ाकिर नाइक भारत में नहीं हैंं।  भारत सरकार ने नवंबर 2016 को ज़ाकिर नाइक की संस्था की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।  पिछले कुछ महीनों के दौरान उनके सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात और कुछ दक्षिण एशियन देशों में होने की ख़बरें आई थीं।

इससे पहले संचार माध्यमों में ज़ाकिर नाइक को सऊदी अरब की नागरिकता दिये जाने पर आधारित ख़बरें आई थीं किंतु स्वयं ज़ाकिर नाइक ने इसका खड़न किया था।

उल्लेखनीय है कि एनआईए, ज़ाकिर नाइक के विरुद्ध रेड कार्नर नोटिस जारी करवाने की तैयारी में लगी है ताकि उनके विरुद्ध रेड कार्नर नोटिस जारी करवाकर भारत से बाहर ज़ाकिर नाइक को गिरफ़्तार करवाया जा सके।

ज्ञात रहे कि ज़ाकिर नाइक पिछले साल गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत छोड़कर विदेशा चले गये थे।  इसका मुख्य कारण यह था कि ढाका के आतंकवादी हमले के कुछ हमलावरों ने यह दावा किया था कि वे लोग ज़ाकिर नाइक से प्रेरित थे।  ढाका हमले के बाद एनआईए ने नाइक और उसके संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था।