चार घंटों में दिल्ली में भूकंप के दो झटके महसूस किये गये
जानकारी के अनुसार पहले आए भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के साथ ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कर्इ इलाकों में महसूस किए गए।
आठ बजे एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले, सुबह करीब साढ़े चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे लोग भय व दहशत में हैं।
दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के करीब चार बजकर पचीस मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में जमीन से 22 किलोमीटर नीचे था। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 मापी गर्इ।
इसके बाद सुबह आठ बजकर 13 मिनट पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गर्इ है। इस बार भी भूकंप का केन्द्र रोहतक के निकट बताया जा रहा है। भूकंप से अभी तक जान-माल की होने वाली क्षति के बारे में कोई खबर नहीं है।
शुक्रवार को दो बार भूकंप आने से लोग चौंक उठे। जानकारी के अनुसार पहले आए भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के साथ ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कर्इ इलाकों में महसूस किए गए।
भूकंप के झटकों से जानमाल की कोर्इ खबर नहीं है परंतु लोगों में इससे दहशत का माहौल जरूर बन गया है विशेषकर रोहतक में जब खिड़की, दरवाजे हिलने लगे तो लोगों में दहशत फैल गर्इ। बहुत से लोग घरों से भी बाहर निकल आए। MM