पाकिस्तान का दावा, सीमा पर फ़ायरिंग से 5 भारतीय सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i43050-पाकिस्तान_का_दावा_सीमा_पर_फ़ायरिंग_से_5_भारतीय_सैनिक_हताहत
पाकिस्तान ने दावा किया है कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की अकारण फ़ायरिंग के बाद पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्यवही में 5 भारतीय सैनिक मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०४, २०१७ ०७:१७ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान का दावा, सीमा पर फ़ायरिंग से 5 भारतीय सैनिक हताहत

पाकिस्तान ने दावा किया है कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की अकारण फ़ायरिंग के बाद पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्यवही में 5 भारतीय सैनिक मारे गये।

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग के अनुसार नियंत्रण रेखा के सेक्टर तत्ता पानी पर भारतीय सुरक्षा बलों ने अकारण फ़ायरिंग की। पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय सुरक्षा बलों की फ़ायरिंग का पाकिस्तानी सेना ने भरपूर जवाब दिया जिसके परिणाम में 5 भारतीय सैनिक हताहत और कई अन्य घायल हो गये।

पाकिस्तान का दावा है कि जवाबी कार्यवाही में भारतीय सेना के कई बंकर्स तबाह हो गये। ज्ञात रहे कि इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि पिछले दिन भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर नीज़ा पीर सेक्टर पर अकारण फ़ायरिंग की थी जिसमें दो लोग घायल हो गये थे।

इससे पहले भी यह दावा किया गया था कि गुरुवार को विभिन्न सेक्टर्ज़ पर भारतीय सेना की अकारण फ़ायरिंग में दो लोग हताहत जबकि 4 महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गये थे।

भारत और पाकिस्तान के संबंधों में उड़ी सेक्टर पर हुए हमले के बाद तनाव पैदा हो गया है और दोनों ओर से कई बार नियंत्रण रेखा और वर्किंग बाउंड्री का उल्लंघन किया जा चुका है। (AK)