सब मिलकर आतंकवाद का मुक़ाबला करें-नरेन्द्र मोदी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i43322-सब_मिलकर_आतंकवाद_का_मुक़ाबला_करें_नरेन्द्र_मोदी
भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा है कि सभी देशों को मिलकर आतंकवाद का मुक़ाबला करना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१७ १३:१५ Asia/Kolkata
  • सब मिलकर आतंकवाद का मुक़ाबला करें-नरेन्द्र मोदी

भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा है कि सभी देशों को मिलकर आतंकवाद का मुक़ाबला करना चाहिए।

नरेन्द्र मोदी ने यह बात शंघाई सहयोग संगठन एससीओ के वाषिर्क शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले नई दिल्ली में कही।

शिनहुआ के अनुसार भारत का मानना है कि एससीओ सदस्य के रूप में वह क्षेत्र में आतंकवाद के ख़तरों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।  भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने अपने प्रस्थान पूर्व बयान में कहा है कि मैं एससीओ के साथ भारत के जुड़ाव को प्रगाढ़ करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।  उन्होंने कहा कि एससीओ की पूर्ण सदस्यता मिलने से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत और पाकिस्तान को औपचारिक तौर पर एससीओ के सदस्य के तौर पर शामिल किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि शंघाई सहयोग संगठन का गठन 15 जून 2001 में चीन के शंघाई नगर में हुआ था।  चीन, क़ज़ाक़िस्तान, क़िरक़ीज़िस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान के सहयोग से एससीओ का गठन हुआ था।  बाद में सन 2004 में मंगोलिया और उसके बाद सन 2012 में ईरान, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान इसके पर्यवेष्क सदस्य बने।  सन 2015 में शंघाई सहयोग संगठन ने इस संगठन में भारत तथा पाकिस्तान की स्थाई सदस्यता को अपनी स्वीकृति दे दी थी।