बीएसएफ़ के जवान चीनी इलाक़े से फ़ौरन निकलें, बीजिंग
https://parstoday.ir/hi/news/india-i44432-बीएसएफ़_के_जवान_चीनी_इलाक़े_से_फ़ौरन_निकलें_बीजिंग
चीन ने अपने इलाक़े में बीएसएफ के जवानों के दाख़िल होने पर आपत्ति जतायी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २७, २०१७ ०७:२० Asia/Kolkata
  • बीएसएफ़ के जवान चीनी इलाक़े से फ़ौरन निकलें, बीजिंग

चीन ने अपने इलाक़े में बीएसएफ के जवानों के दाख़िल होने पर आपत्ति जतायी है।

चीन ने अपनी भूमि में भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों के दाख़िल होने पर आपत्ति जताते हुए नई दिल्ली से दोनों देश के बीच हुए सीमावर्ती समझौते का सम्मान करने की मांग की ताकि आपस में तनाव पैदा न हो।

चीनी विदेश और रक्षा मंत्रालय के बयान के हवाले से इरना के अनुसार, भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान जारी हफ़्ते में भारत के पूर्वोत्तरी सीमावर्ती राज्य सिक्किम से मिली तिब्बत की सीमा से चीन के इलाक़े में दाख़िल हुए हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने मंगलवार को बयान में, चीन के इलाक़े से भारतीय सुरक्षा बलों के तुरंत निकलने पर बल देते हुए कहा कि बीजिंग चाहता है कि दोनों देश के बीच सीमावर्ती समझौते का नई दिल्ली पालन करे।

गेंग शुआंग ने उम्मीद जतायी कि भारत ऐसा कोई क़दम नहीं उठाएगा जिससे दोनों देश के बीच सीमावर्ती विवाद जटिल हो जाए।

चीनी रक्षा मंत्रालय ने भी बयान जारी किया। चीनी रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में भारतीय सुरक्षा बल के जवानों के चीन की भूमि में प्रवेश को दोनों देश के सीमावर्ती इलाक़ों की शांति के लिए गंभीर ख़तरा कहा। (MAQ/N)