चीन ने दी भारत को गंभीर चेतावनी
चीन ने भारत को गंभीर चेतावनी देते हुए दोनों देशों के बीच विवादित क्षेत्र से भारतीय सैनिकों के तुरंत निकलने की मांग की है।
चीन न्यूज़ एजेंसी शेन हुआ के अनुसार, चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा चून ईंग ने बीजिंग में कहा कि चीन के साथ विवादित क्षेत्रों में भारतीय सैनिकों की संख्या में वृद्धि के कारण दोनों देश के बीच सैन्य टकराव हो सकता है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सैनिक सिक्किम से चीन की सीमाओं में दाख़िल हुए हैं इसलिए भारत जल्द से जल्द अपने फ़ौजी वहां से बाहर निकाले।
इससे पहले भारत में सरकारी सूत्रों ने चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में दाख़िल होने की सूचना दी थी।
इस सूत्र के अनुसार, चीनी सैनिकों ने सक्किम राज्य के ‘दोकाला’ क्षेत्र में दाख़िल होकर भारतीय सेना के 2 बंकर ध्वस्त कर दिए।
इस रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में प्रवेश के कारण भारतीय सैनिकों की उनसे झड़प हुयी थी किन्तु इस झड़प में किसी संभावित जानी नुक़सान का कोई समाचार सामने नहीं आया।
भारत-चीन ने एक दूसरे से सैन्य सहयोग के समझौते पर दस्तख़त किए हैं। इस समझौते का लक्ष्य दोनों देशों की सीमावर्ती पट्टी पर झड़प को रोकना है। (MAQ/N)