भारत, मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा के ख़िलाफ़ व्यापक प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i44550-भारत_मुसलमानों_के_विरुद्ध_हिंसा_के_ख़िलाफ़_व्यापक_प्रदर्शन
भारतीय जनता ने देश की राजधानी सहित देश के विभिन्न शहरों में मुसलमानों के विरुद्ध हो रही हिंसा के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन किए हैं।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jun २९, २०१७ ०५:३७ Asia/Kolkata
  • भारत, मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा के ख़िलाफ़ व्यापक प्रदर्शन

भारतीय जनता ने देश की राजधानी सहित देश के विभिन्न शहरों में मुसलमानों के विरुद्ध हो रही हिंसा के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन किए हैं।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जनता ने राजधानी नई दिल्ली में बुधवार को प्रदर्शन करके देश के अल्पसंख्यक मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा में तेज़ी और केन्द्र सरकार की निंदा करते हुए पीड़ितों से सहृदयता व्यक्त की।

प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार केन्द्र सरकार से मुसलमानों के विरुद्ध हो रही हिंसा पर जवाबी कार्यवाही करने की मांग की है। भारत के व्यापारिक शहर मुंबई में भी कई बालीवुड एक्टर्स सहित हज़ारों लोगों ने अल्पसंख्यक मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किए थे। इस प्रकार के प्रदर्शन भारत के कई अन्य शहरों में भी आयोजित हुए हैं।

पिछले शुक्रवार को हरियाणा के वल्लभगढ़ के युवा हाफ़िज़ जुनैद की ट्रेन में कुछ लोगों ने पीट - पीट कर हत्या कर दी थी। यह सांप्रदायिक हमला दिल्ली से मथुरा जा रही रेलगाड़ी में हुआ है। पीड़ितों की पहचान जुनैद, हसीब, शाकिर और मोहसिन के रूप में हुयी है। ये चारों आपस में चचेरे भाई हैं।

पीड़ितों के अनुसार, उनके विरुद्ध हमला धर्म के आधार पर किया गया। हसीब के भाई जुनैद की अस्पताल में मौत हो गयी। मोहसिन ने बताया कि वे अन्य तीन भाइयों के साथ ईद के लिए दिल्ली से ख़रीदारी कर हरियाणा अपने गांव वापस लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, यात्रियों के बीच सीटों पर बहस हुयी जो बाद में हिंसक हो गयी। कुछ ही मिनट में बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गयी और उन चारों पर हमला कर दिया। रेलवे पुलिस ने भी पीड़ितों की विनती पर ध्यान नहीं दिया। (AK)