चीन ने फिर दी भारत को चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i44966-चीन_ने_फिर_दी_भारत_को_चेतावनी
चीन ने चेतावनी दी है कि बीजिंग-नई दिल्ली के बीच शांति की एक शर्त यह है कि भूटान के विवादित क्षेत्र से भारत अपने फ़ौजियों को बाहर निकाले।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०६, २०१७ ०५:२१ Asia/Kolkata
  • भारत में नियुक्त चीनी राजदूत लू जाओहुई (फ़ाइल फ़ोटो)
    भारत में नियुक्त चीनी राजदूत लू जाओहुई (फ़ाइल फ़ोटो)

चीन ने चेतावनी दी है कि बीजिंग-नई दिल्ली के बीच शांति की एक शर्त यह है कि भूटान के विवादित क्षेत्र से भारत अपने फ़ौजियों को बाहर निकाले।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार, मंगलवार की रात नई दिल्ली में चीन के राजदूत लू जाओहुई ने कहा कि भारतीय फ़ौजी बिना किसी शर्त के दोकलम क्षेत्र से बाहर निकलें।

ग़ौरतलब है कि भूटान में भारत के फ़ौजी तैनात हैं और 16 जून को भारत ने दोकलम क्षेत्र में उस स्थान के क़रीब अपने सैनिक तैनात किए हैं जहां चीनी सेना ने अपनी एक वाहिनी भेजी है।

बीजिंग का नई दिल्ली पर इल्ज़ाम है कि उसने अपने फ़ौजी चीन की भूमि पर तैनात किए हैं लेकिन भारत और भूटान का कहना है कि यह क्षेत्र भूटान का हिस्सा है।

बीजिंग भी इस क्षेत्र में सड़क बनाना चाहता है और भूटान का कहना है कि उसकी भूति में सड़क निर्माण चीन के साथ सीमावर्ती समझौते का खुला उल्लंघन होगा।

भूटान का चीन के साथ किसी प्रकार का कूनटनयिक संबंध नहीं है और वह भारत के घटक देशों में है।

चीन, भूटान और भारत के बीच लगभग 750 वर्ग किलोमीटर के सीमावर्ती क्षेत्र को लेकर विवाद है। (MAQ/N)