कश्मीर संकट को हर हाल में सुलझाया जाएः मसूद ख़ान
https://parstoday.ir/hi/news/india-i44988-कश्मीर_संकट_को_हर_हाल_में_सुलझाया_जाएः_मसूद_ख़ान
पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर के राष्ट्रपति ने कश्मीर संकट के शीघ्र समाधान पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०६, २०१७ १२:११ Asia/Kolkata
  • कश्मीर संकट को हर हाल में सुलझाया जाएः मसूद ख़ान

पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर के राष्ट्रपति ने कश्मीर संकट के शीघ्र समाधान पर बल दिया है।

पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर के राष्ट्रपति मसूद ख़ान का कहना है कि कश्मीर संकट के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा है।  उन्होंने कहा कि जबतक कश्मीर संकट का समाधान नहीं होता उस समय तक क्षेत्र में शांति की स्थापना संभव नहीं है।  मसूद ख़ान ने कहा कि पाकिस्तान के लिए कश्मीर का विषय बहुत महत्व रखता है।

ज्ञात रहे कि कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा है।  कश्मीर का एक भाग भारत में है जबकि दूसरा भाग पाकिस्तान में है।  दोनो देश इसपर अपने स्वामित्व का दावा करते हैं। यही विषय, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का मुख्य कारण है।