चीन ने भारत में अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की
Jul ०८, २०१७ १४:२१ Asia/Kolkata
भारत-चीन के बीच सिक्किम क्षेत्र में जारी गतिरोध के दौरान चीन ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है।
दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने एडवाइज़री जारी करके अपने नागरिकों से अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर पूरा ध्यान देने को कहा है। एडवाइज़री में चीन ने अपने नागरिकों से यह भी कहा है कि वे भारतीय नियमों का पूरी तरह पालन करें और ग़ैर ज़रूरी रूप से इधर उधर न जाएं। (MAQ/N)
टैग्स