भारत-चीन सीमा विवाद पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक शुक्रवार को
https://parstoday.ir/hi/news/india-i45434-भारत_चीन_सीमा_विवाद_पर_चर्चा_के_लिए_सर्वदलीय_बैठक_शुक्रवार_को
सिक्किम सेक्टर पर भारत-चीन के बीच बढ़ते विवाद के बीच केन्द्र सरकार ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १३, २०१७ १४:१२ Asia/Kolkata
  • द हिन्दु के सौजन्य से
    द हिन्दु के सौजन्य से

सिक्किम सेक्टर पर भारत-चीन के बीच बढ़ते विवाद के बीच केन्द्र सरकार ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी है।

दिल्ली से संवाददाता के अनुसार, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा बुलायी गयी यह बैठक गृह मंत्री राजनाथ सिंह के निवास पर होगी जिसमें सिक्किम सीमा पर भारत-चीन के बीच एक महीने से चले आ रहे गतिरोध पर सभी राजनैतिक दलों के साथ चर्चा की जाएगी।  

ग़ौरतलब है कि डाकलाम में, जिसे चीन प्राचीन समय से अपना क्षेत्र कहता आ रहा है, चीन द्वारा सड़क के निर्माण को लेकर भारत-चीन के सैनिकों के बीच गतिरोध शुरु हुआ जो अब भी जारी है।

चीन ने कहा है कि जब तक भारत डाकलाम से अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाता उस वक़्त तक वह बातचीत का कोई प्रस्ताव क़ुबूल नहीं करेगा।

भारत का कहना है कि अभी सिक्किम-तिब्बत 1890 का समझौता ही लागू है और सीमा का निर्धारण नहीं हुआ है। (MAQ/N)