मोदी राज में कट्टरता की ओर बढ़ रहा है भारतःन्यूयार्क टाइम्स
न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि नरेंद्र मोदी के राज में भारत, बहुत तेज़ी से कट्टरता की ओर बढ़ रहा है।
इस अमरीकी समाचारपत्र के अनुसार मोदी के सत्ताकाल में रोजगार घट रहे हैं और मसुलमानों पर हमले बढ़ रहे हैं। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार इन परिस्थितियों में आदित्य नाथ योगी जैसे व्यक्ति को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया।
न्यूयार्क टाइम्स लिखता है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रोथ काफी धीमी रही और नौकरियों को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अख़बार लिखता है कि उनके राज में असहिष्णुता फैलाई गई जो धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के लिए गंभीर ख़तरा है। जबसे मोदी ने कार्यभार संभाला है तबसे गौमांस के सेवन का आरोप लगाकर बहुत से लोगों कों मारा गया जिनमें से अधिकतर मुसलमान हैं।
न्यूयार्क टाइम्स के संपादकीय में सन 2014 के बाद से भारतीय इकॉनमी को धीमा बताया गया है। इसमें कहा गया है कि 16 बिलयन डॉलर की इंडस्ट्री ने पिछले वर्ष मात्र 4 बिलयन डॉलर का ही निर्यात किया है। पत्र के अनुसार नरेन्द्र मोदी ने सुदृढ़ अर्थव्यवस्था और लोगों के सुनहरे भविष्य जैसे वादों के आधार पर ही चुनाव जीता। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी न्यूयार्क टाइम्स, बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर लिख चुका है कि योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों से बदला लेने के उद्देश्य से ही हिंदू युवा वाहिनी नामक संगठन बना चुके हैं।