चीन भारत पर हमला करना चाहता हैः मुलायम सिंह
https://parstoday.ir/hi/news/india-i45856-चीन_भारत_पर_हमला_करना_चाहता_हैः_मुलायम_सिंह
भारत के पूर्व प्रतिरक्षामंत्री ने दावा किया कि बीजींग ने भारत से मुकाबले के लिए पाकिस्तान में परमाणु हथियार छिपा रखा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २१, २०१७ ०५:०४ Asia/Kolkata
  • चीन भारत पर हमला करना चाहता हैः मुलायम सिंह

भारत के पूर्व प्रतिरक्षामंत्री ने दावा किया कि बीजींग ने भारत से मुकाबले के लिए पाकिस्तान में परमाणु हथियार छिपा रखा है।

भारत के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि नई दिल्ली के लिए सबसे बड़ा ख़तरा व प्रतिस्पर्धी चीन भारत पर हमला करना चाहता है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार मुलायम सिंह यादव ने गुरूवार को भारतीय संसद में भाषण देते हुए कहा कि भारत से लड़ने के लिए इस्लामाबाद और बीजींग एकजुट हो गये हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के लिए गम्भीर ख़तरा नहीं हो सकता जबकि चीन को भारत का अस्ली दुश्मन व प्रतिस्पर्धी समझा जाता है।

भारत के पूर्व प्रतिरक्षामंत्री ने दावा किया कि बीजींग ने भारत से मुकाबले के लिए पाकिस्तान में परमाणु हथियार छिपा रखा है। उन्होंने भारत द्वारा तिब्बत को चीन का भाग स्वीकार किये जाने को भूल बताया और कहा कि नई दिल्ली को इस क्षेत्र के स्वतंत्रता प्रेमी आंदोलनों का समर्थन करना चाहिये।

भारत के पूर्व प्रतिरक्षा मंत्री का यह बयान इस समय काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्र डोकलाम में भारत और चीन के मध्य तनाव दिन- प्रतिदिन अधिक होता जा रहा है।

ज्ञात रहे कि वर्ष 1962 में भारत और चीन के मध्य होने वाले युद्ध के बाद सीमा विवाद के संबंध में भ्रांतियां अस्तित्व में आई हैं जिनके समाधान के लिए दोनों पक्षों के मध्य लगभग 13 वर्षों तक वार्ता हुई जिसका अब तक कोई विशेष परिणाम नहीं निकला है। MM