हार के बावजूद मीरा कुमार ने तोड़ा 50 वर्ष पुराना रेकार्ड
https://parstoday.ir/hi/news/india-i45872-हार_के_बावजूद_मीरा_कुमार_ने_तोड़ा_50_वर्ष_पुराना_रेकार्ड
भारत में राष्ट्रपति पद का चुनाव हारने के बावजूद विपक्ष की प्रत्याशी ने 50 साल पुराना रेकार्ड तोड़ दिया। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २१, २०१७ १०:२३ Asia/Kolkata
  • हार के बावजूद मीरा कुमार ने तोड़ा 50 वर्ष पुराना रेकार्ड

भारत में राष्ट्रपति पद का चुनाव हारने के बावजूद विपक्ष की प्रत्याशी ने 50 साल पुराना रेकार्ड तोड़ दिया। 

इस प्रकार उन्होंने हार के बावजूद एतिहासिक जीत दर्ज की।  हारने वाले प्रत्याशियों में मीरा कुमार सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाली उम्मीदवार के रूप में उभरी हैं।

राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी को सर्वाधिक वोट मिलने का यह रिकॉर्ड बीते पचास सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ता है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व चीफ जस्टिस कोका सुब्बाराव के नाम था। राव ने सन 1967 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था।  मीर कुमार को 1098903 मूल्य के वोटों में से 367314 वोट मिले।