बाबरी मस्जिद से संबन्धित अगली कार्यवाही 5 दिसंबर को
भारत के उच्चतम न्यायालय ने बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई की तारीख़ 5 दिसंबर घोषित की है।
भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई की। न्यायालय ने बाबरी मस्जिद से जुड़े काग़ज़ातों और दस्तावेज़ों के अनुवाद के लिए तीन महीने का समय दिया है। इस प्रकार बाबरी मस्जिद मामले की अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी।
शुक्रवार को होने वाली कार्यवाही के दौरान सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड ने कहा है कि बाबरी मस्जिद से संबन्धित मूल दस्तावेज़ फ़ारसी, उर्दू, अरबी तथा संस्कृत सहित कुछ अन्य भाषाओं में हैं जिनका अनुवाद अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसके बाद न्यायालय ने अनुवाद के लिए 3 महीने का समय नियुक्त किया है। बताया गया है कि बाबरी मस्जिद से संबन्धित दस्तावेज़ 9000 पृष्ठों पर आधारित हैं जिनका अनुवाद किया जाना है। 3 जजों की विशेष बेंच ने मामले की सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट में 7 वर्षों के बाद बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई हुई।
ज्ञात रहे कि 6 दिसंबर सन 1992 को अयोध्या में स्थित बाबरी मस्जिद को कुछ उपद्रवियों ने शहीद कर दिया था। इस मामले में आपराधिक के साथ ही साथ दीवानी का मुक़द्दमा भी चल रहा है।