40000 रोहिंग्या मुसलमानों को भारत से निकालने के प्रयास तेज़
Aug ११, २०१७ १५:०७ Asia/Kolkata
भारत सरकार ने घोषणा की है कि देश से 40000 रोहिंग्या मुसलमानों को निकालने के लिए प्रयास तेज़ कर दिये गए हैं।
रोएटर के अनुसार भारत के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया है कि देश से चालीस हज़ार रोहिंग्या मुसलमानों को निकालने के लिए म्यांमार और बांग्लादेश के अधिकारियों से वार्ता जारी है। के.एस. धतवालिया ने कहा कि म्यांमार और बांग्लादेश के अधिकारियों से इस बारे में चर्चा जारी है कि रोहिग्या मुसलमानों को भारत से बाहर निकालने के लिए आपस में कोई सहमति बने। एमनेस्टी इंटरनैश्नल ने भारत के निर्णय को अंतरात्मा के विरुद्ध फैसला बताया है।
ज्ञात रहे कि हज़ारों रोहिंग्या मुसलमान, म्यांमार के बौद्ध अतिवादियों की हिंसा से अपनी जान बचाकर पड़ोसी देशों, भारत और बांग्लादेश चले गए थे।
टैग्स