भारत और चीन दोनों ही सेना हटाने पर सहमत
Aug २८, २०१७ ०९:०८ Asia/Kolkata
भारत तथा चीन डोकलाम से अपने-अपने सैनिक हटाने पर सहमत हो गए हैं।
लगभग 2 महीनों से सिक्किम सीमा पर स्थित डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद का अंत होता अब दिखाई दे रहा है। दोनो ही देश डोकलाम से अपने सैनिक हटाने पर राज़ी हो गए हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार नई दिल्ली और बीजिंग, डोकलाम से अपने सैनिक हटाने पर सहमत हो गए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार भारत और चीन दोनो ही धीरे-धीरे अपने सैनिक वापस बुलवाएंगे। प्रेस रिलीज़ के अनुसार पिछले कुछ सप्ताहों से डोकलाम के विषय को लेकर भारत और चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता हुई जिसके बाद यह सहमति बनी कि दोनो देश डोकलाम से अपने सैनिक हटा लेंगे।
टैग्स