गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i48711-गौरी_लंकेश_की_हत्या_के_विरोध_में_प्रदर्शन
भारत की वरिष्ठ पत्रकार और चरमपंथी हिंदुत्ववादी राजनीति की मुखर आलोचक की हत्या के बाद इस देश के कई नगरों में विरोध प्रदर्शन किये गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०७, २०१७ १२:१२ Asia/Kolkata
  • गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

भारत की वरिष्ठ पत्रकार और चरमपंथी हिंदुत्ववादी राजनीति की मुखर आलोचक की हत्या के बाद इस देश के कई नगरों में विरोध प्रदर्शन किये गए।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पत्रकारों ने दिल्ली स्थित प्रेस क्लब आॅफ इन्डिया में गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किये।  पत्रकार, गौरी के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।  पत्रकारों ने कहा है कि सच बोलने वाली आवाज़ों को दबाने की कोशिश करने वाली शक्तियों का डटकर मुक़ाबला किया जाए।  पत्रकारों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार पराजय गुहा ने कहा कि वे एेसे लोगों को चुप कराना चाहते हैं जो सत्ता का सामना सच से करा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हम पत्रकार चुप नहीं बैठेंगे।  नई दिल्ली के अतिरिक्त भी कई शहरों में गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किये गए।

ज्ञात रहे कि बुधवार को वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या, मंगलूरू के राजेश्वरी नगर स्थित गौरी लंकेश के आवास के बाहर कर दी गई। हमलावरों ने गौरी पर बहुत निकट से गोलिंया चलाकर उनकी हत्या कर दी। गौरी को सीने और सिर में गोलियां मारी गईं।  उनकी हत्या से भारत की पत्रकार बिरादरी में रोष पाया जाता है।