भारत ने रोहिंग्या मामले में बांग्लादेश के रुख़ का समर्थन किया
Sep १५, २०१७ १३:४७ Asia/Kolkata
म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों पर भारत के रुख़ की कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने आलोचना की है जबकि भारत में रह रहे रोहिंग्या समुदाय के लोगों के भविष्य को लेकर उच्चतम न्यायालय सरकार से उसकी रणनीति पर जवाब मांग चुका है। अब भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में बांग्लादेश के रुख़ की समर्थन की बात कही है। उन्होंने कहा है कि भारत म्यांमार पर दबाव बना रहा है कि वो रोहिंग्या अल्पसंख्यकों को वापस ले।
टैग्स