भारत और नेपाल में रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति दयनीयः जापान टाइम्स
https://parstoday.ir/hi/news/india-i49347-भारत_और_नेपाल_में_रोहिंग्या_शरणार्थियों_की_स्थिति_दयनीयः_जापान_टाइम्स
जापान टाइम्स ने लिखा है कि भारत और नेपाल में शरण लेने वाले रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep १७, २०१७ १५:१४ Asia/Kolkata
  • भारत और नेपाल में रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति दयनीयः जापान टाइम्स

जापान टाइम्स ने लिखा है कि भारत और नेपाल में शरण लेने वाले रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है।

जापान टाइम्स ने अपने संस्करण में लिखा है कि भारत सरकार ने इस देश में पनाह लेने वाले 40000 रोहिंग्या मुसलमानों को देश से निकालने के लिए न्यायालय का रुख़ किया है।  भारत सरकार का यह तर्क है कि रोहिंग्या मुसलमान, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा हैं और इस बात की संभावना पाई जाती है कि यह शरणार्थी, आतंकवादियों की सहायता करें।  भारत सरकार के इस निर्णय का राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार परिषद के प्रमुख ने निंदा की है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों की गतिविधियों पर पाबंदियां लगा दीं

भारत में लगभग 40000 रोहिंग्या मुसलमान शरण लिए हुए हैं जिनमें 7000 कश्मीर में रहते हैं।  इसके अतिरिक्त अन्य रोहिंग्या शरणार्थी, दूसरे राज्यों में शांतिपूर्ण ढंग से जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा ने किया रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन

इसी बीच नेपाल की सरकार ने एलान किया है कि अब वह इस देश में और रोहिंग्या मुसलमानों को दाखिल होने नहीं देगी।  नेपाल में बहुत ही कम संख्या में रोहिंग्या मुसलमान जीवन गुज़ार रहे हैं जिनकी स्थिति बहुत ही ख़राब बताई जा रही है।