रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थी नहीं अवैध आव्रजक हैंः राजनाथ सिंह
https://parstoday.ir/hi/news/india-i49609-रोहिंग्या_मुसलमान_शरणार्थी_नहीं_अवैध_आव्रजक_हैंः_राजनाथ_सिंह
भारत के गृहमंत्री का कहना है कि म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थी नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि वे अवैध आव्रजक हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २१, २०१७ ०९:२२ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थी नहीं अवैध आव्रजक हैंः राजनाथ सिंह

भारत के गृहमंत्री का कहना है कि म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थी नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि वे अवैध आव्रजक हैं।

भारत के गृहमंत्री ने कहा कि म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों ने भारत में शरण के लिए आवेदन नहीं दिया था इसलिए वे शरणार्थी नहीं माने जाएंगे।  मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जब म्यांमार स्वयं ही रोहिंग्या मुसलमानों को वापस लेने के लिए तैयार है तो फिर कुछ लोग उनकी वापसी के बारे में आपत्ति क्यों जता रहे हैं?

भारतीय गृहमंत्री का कहना था कि रोहिंग्या लोग, उचित प्रक्रिया का पालन करके भारत नहीं आए हैं और किसी भी रोहिंग्या मुसलमान ने सरकार से शरण की अपील नहीं की है अतः वे शरणार्थी नहीं है बल्कि अवैध आव्रजक हैं।

दूसरी ओर भारत के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में कहा कि यह सरकार का नीतिगत मुद्दा है।  जेटली ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार के रुख़ में कोई भी बदलाव नहीं होगा क्योंकि यह सोच समझकर लिया गया एक फैसला है।