अफ़ग़ानिस्तान का समर्थन जारी रहेगाः भारत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i50115-अफ़ग़ानिस्तान_का_समर्थन_जारी_रहेगाः_भारत
भारत के राष्ट्रपति ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान का हम हर संभव समर्थन करते रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०१७ ११:२२ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान का समर्थन जारी रहेगाः भारत

भारत के राष्ट्रपति ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान का हम हर संभव समर्थन करते रहेंगे।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह बात नई दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अब्दुल्लाह-अब्दुल्लाह के साथ भेंट में कही।  उन्होंने कहा कि भारत, अफ़ग़ानिस्तान को अपना नज़दीकी मित्र मानता है।

अब्दुल्लाह-अब्दुल्लाह के साथ भेंट में रामनाथ कोविंद ने कहा कि हम अफ़ग़ानिस्तान को मात्र एक रणनीतिक साझेदार ही नहीं मानते बल्कि एसा देश समझते हैं जो भारतीयों के हृदयों से बहुत नज़दीक है।  उन्होंने कहा कि इसी महीने भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच विकास पर आधारित एक साझेदारी की घोषणा हुई है।  भारतीय राष्ट्रपति का कहना था कि उनका देश, अफ़ग़ानिस्तान की हर संभव सहायता करेगा।

रामनाथ कोविंद ने अब्दुल्लाह-अब्दुल्लाह के साथ भेंट में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों की सुरक्षा के लिए हम आपके आभारी हैं।  उन्होंने कहा कि बड़े खेद की बात है कि अफ़ग़ानिस्तान की जनता लंबे समय आतंकवाद का सामना कर रही है।  भारतीय राष्ट्रपति ने कहा कि हम अफ़ग़ानिस्तान की जनता के लिए शांति की कामना करते हैं और हम उनके साथ खड़े हैं।