राख़ीन प्रांत में मिलने वाली सामूहक क़ब्रों पर भारत की तीव्र प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i50171-राख़ीन_प्रांत_में_मिलने_वाली_सामूहक_क़ब्रों_पर_भारत_की_तीव्र_प्रतिक्रिया
म्यांमार के राख़ीन प्रांत में मिलने वाली सामूहक क़ब्र पर भारत ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ३०, २०१७ १२:४८ Asia/Kolkata
  • राख़ीन प्रांत में मिलने वाली सामूहक क़ब्रों पर भारत की तीव्र प्रतिक्रिया

म्यांमार के राख़ीन प्रांत में मिलने वाली सामूहक क़ब्र पर भारत ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है।

भारत ने राख़ीन प्रांत में मिलने वाली सामूहिक क़ब्रों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इसके ज़िम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाए। इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता राजीव कुमार ने कहा है कि सामूहिक क़ब्रों से संबन्धित लोगों के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की जाए।  म्यांमार में एक सामूहिक क़ब्र का पता चला है जिसमें 80 पुरूष और 20 महिलाओं के शव हैं।

दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत की नरेन्द्र मोदी सरकार से मांग की है कि रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में कोई फैसला लेने से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखा जाए।  इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने रोहिंग्या मुसलमानों पर आतंकवादी होने का आरोप लगाते हुए उन्हें भारत से निकालने की मांग की थी।