भारत, मणिपुर में धमाका 3 सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i52108-भारत_मणिपुर_में_धमाका_3_सैनिक_हताहत
भारत के मणिपुर राज्य में एक बम विस्फोट में तीन सैनिक हताहत और कई अन्य घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १३, २०१७ १६:०३ Asia/Kolkata
  • भारत, मणिपुर में धमाका 3 सैनिक हताहत

भारत के मणिपुर राज्य में एक बम विस्फोट में तीन सैनिक हताहत और कई अन्य घायल हो गए।

प्राप्त समाचारों के अनुसार सोमवार को भारत-म्यांमार सीमा के पास मणिपुर के चंदेल ज़िले में एक बम विस्फोट में 18 असम राइफल्स के तीन जवान हताहत हो गए, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं।

स्थानीय पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह 6 बजे उस समय धमाका हुआ जब सेना के जवान नियमित गश्त पर थे। विस्फोट इतना ज़ोरदार था कि उसकी आवाज़ बहुत दूर तक सुनाई दी। जैसे ही घटना की सूचना सेना और स्थानीय पुलिस को मिली हड़कंप मच गया और सेना ने तुरंत  अतिरिक्त सैन्य बलों को पास के ज़िलों में रवाना कर दिया जबकि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने घटना क्षेत्र को घेरे में लेकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

स्थानीय पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह घटना ज़िला कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास सुबह छह बजे हुई। संदिग्ध विद्रोहियों ने सड़क किनारे रखे बम को रिमोट कंट्रोल के ज़रीए धमाका किया था। (RZ)