कश्मीर में दाइश की मौजूदगी का कोई प्रमाण नहीं
https://parstoday.ir/hi/news/india-i52411-कश्मीर_में_दाइश_की_मौजूदगी_का_कोई_प्रमाण_नहीं
कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने कहा है कि घाटी में दाइश की मौजूदगी की ख़बरें बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि अभीतक ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिला है जो यह साबित करे कि दाइश के आतंकवादी कश्मीर में सक्रिय हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २०, २०१७ १७:१४ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में दाइश की मौजूदगी का कोई प्रमाण नहीं

कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने कहा है कि घाटी में दाइश की मौजूदगी की ख़बरें बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि अभीतक ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिला है जो यह साबित करे कि दाइश के आतंकवादी कश्मीर में सक्रिय हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार भारत प्रशासित कश्मीर के पुलिस प्रमुख डॉक्टर शेशपाल वैद ने श्रीनगर के उपनगरीय क्षेत्रों में हाल में हुए स्थानीय पुलिस पर हुए हमलों के पीछे तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश का हाथ होने से साफ़ इंकार करते हुए कहा है कि कश्मीर में दाइश की उपस्थिति के कोई प्रमाण नहीं हैं।

कश्मीर के बदाम बाग़ में स्थित 15वें मुख्यालय में हुए संयुक्त समाचार सम्मेलन में इस राज्य के पुलिस प्रमुख श्री शेशपाल वैद ने कहा कि दाइश का कश्मीर में अस्तित्व नहीं है और पुलिसकर्मियों पर हुए हमले में दाइश के लिप्त होने की भी पुष्टि नहीं हुई है।

दूसरी ओर, सेना के कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस सिंधु ने बताया कि पिछले 10 महीनों में 80 स्थानीय और 110 विदेशी छापामार मारे गए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल जेएस सिंधु ने कहा कि इस साल घाटी के पिछले 10 महीनों के दौरान 190 स्थानीय और विदेशी छापामार मारे गए हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान समय में घाटी में 200 स्थानीय और विदेशी छापामार मौजूद हैं।

15वीं सेना के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस सिंधु बताया कि 110 विदेशी छापामारों में से 66 छापामारों को  नियंत्रण रेखा के क़रीब पहुंचने के दौरान हुई मुठभेड़ में मार दिया गया जबकि 125 से 130 छापामारों को घाटी में हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है।

लेफ्टिनेंट सिंधु का कहना है कि घाटी में छापामारों की संख्या करीब 200 है। उनमें से, स्थानीय छापामारों की संख्या 110 से 120 है, जबकि विदेशी छापामारों की संख्या लगभग 100 है। (RZ)