रामनाथ कोविंद ने दी मुंबई हमले की बरसी पर श्रद्धांजलि
भारत के राष्ट्रपति ने 26/11 के आतंकी हमले पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को मुंबई में होने वाले 26/11 के हमलों में मारे जाने वालों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
कोविंद ने कहा कि मुंबई के आतंकवादी हमलों की नौवीं बरसी पर हम उन परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस हमले में खो दिया। उन्होंने कहा कि इसी के साथ हम उन सैनिकों की भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने बुराई के ख़िलाफ़ अपने प्राणों की आहूति दी। भारत के राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को आतंकवाद के रूप को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। कोविंद ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि आज के दिन हम आतंकवाद के हर रूप को समाप्त करने और देश तथा विश्व को सुरक्षित बनाने के अपने संकल्प को पुनः दोहराते हैं।
उल्लेखनीय है कि आज से 9 साल पहले 26 नवंबर 2008 को मुंबई में किये गए आतंकवादी हमलों में लगभग 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे।