बाबरी मस्जिद की शहादत की बरसी, पूरे भारत में सुरक्षा अलर्ट
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद की शहादत की 25 वीं बरसी के अवसर पर पूरे भारत में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की शहादत की 25वीं बरसी के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। इसीबीच भारत के अधिकतर मुस्लिम संगठनों एलान किया है कि वे 6 दिसंबर को अपने-अपने व्यावसायिक संस्थानों को बंद रखकर इस दिन काला दिवस मनाएंगे और बाबरी मस्जिद के पुननिर्माण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगे।
ख़बरों के अनुसार जहां एक तरफ़ भारतीय मुसलमान दुआ की बात कर रहे हैं वहीं कट्टरपंथी हिन्दू गुट विश्व हिन्दु परिषद (विहिप) ने घोषणा की है कि वह 6 दिसंबर को अपने मुख्यालय में विजय दिवस और शौर्य दिवस के रूप में मनाएगा।
इस बीच उत्तर प्रदेश प्रशासन ने अयोध्या और फ़ैज़ाबाद ज़िले में सुरक्षा को हाई अलर्ट करते हुए दोनों ज़िले में धारा 144 लगा दी है। (RZ)