भारत ने सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i53453-भारत_ने_सुपरसोनिक_मिसाइल_का_सफल_परीक्षण_किया
भारत ने ज़मीन की सतह से हवा में मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइल “आकाश” का सफल परीक्षण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०६, २०१७ १२:५५ Asia/Kolkata
  • भारत ने सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने ज़मीन की सतह से हवा में मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइल “आकाश” का सफल परीक्षण किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ भारत ने मंगलवार को ओडिशा राज्य के बालेर क्षेत्र के पास चांदीपुर में स्थित इंटीग्रेटिड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के परिसर-3 से ज़मीन से हवा में मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइल “आकाश” का सफल परीक्षण किया है।

भारत द्वारा यह सुपरसोनिक मिसाइल, सतह से हवा में मार करने वाली पहली मिसाइल है जिसमें स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर है और इसे कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल के रूप में सेना में शामिल किया जा रहा है।

भारतीय रक्षा सूत्रों ने आकाश के सफल परिक्षण के बाद कहा है कि आकाश के सफल परीक्षण के बाद भारत ने अब किसी भी तरह की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल बनाने की क्षमता हासिल कर ली है। आकाश मीसाइल 25 किलोमीटर की दूरी तक निशाना साधने की क्षमता रखती है और यह 55 किलोग्राम के आयुध ले जा सकती है। (RZ)