भारत के एक ड्रोन विमान को चीन ने मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i53485-भारत_के_एक_ड्रोन_विमान_को_चीन_ने_मार_गिराया
बीजिंग ने भारत के एक ड्रोन विमान को मार गिराने की सूचना दी है जो चीन के भीतर उड़ रहा था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०७, २०१७ ०८:२९ Asia/Kolkata
  • भारत के एक ड्रोन विमान को चीन ने मार गिराया

बीजिंग ने भारत के एक ड्रोन विमान को मार गिराने की सूचना दी है जो चीन के भीतर उड़ रहा था।

शेन हुआ के अनुसार, चीन के एक सैन्य अधिकारी ने नाम ज़ाहिर न करने की शर्त पर, इस बात की ओर इशारा किए बिना कि यह ड्रोन विमान कब और कहां मार गिराया गया, कहा कि भारत के इस क़दम से चीन की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन हुआ है।

भारत-चीन के बीच हाल में सीमा पर तनाव उस समय पैदा हो गया था जब भारतीय सैनिक चीन द्वारा सीमावर्ती सड़क के निर्माण के विरोध में चीन की भूमि में दाख़िल हो गए थे और चीनी सेना ने भारत के सिक्किम राज्य के स्ट्रैटिजिक दोकलाम क्षेत्र में भारतीय सीमा सुरक्षा बल के 2 मोर्चे तबाह कर दिए थे। (MAQ/N)