रोहिंग्या मुसलमानों को बसाने के लिए भारत की म्यांमार सरकार को सहायता
https://parstoday.ir/hi/news/india-i54459-रोहिंग्या_मुसलमानों_को_बसाने_के_लिए_भारत_की_म्यांमार_सरकार_को_सहायता
भारत के विदेशमंत्रालय ने रोहिंग्या मुसलमानों की राख़ीन प्रांत वापसी के लिए म्यांमार सरकार को 2 करोड़ 50 लाख डाॅलर की सहायता की सूचना दी है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Dec २३, २०१७ ०८:१५ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों को बसाने के लिए भारत की म्यांमार सरकार को सहायता

भारत के विदेशमंत्रालय ने रोहिंग्या मुसलमानों की राख़ीन प्रांत वापसी के लिए म्यांमार सरकार को 2 करोड़ 50 लाख डाॅलर की सहायता की सूचना दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार भारत के विदेशमंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि नई दिल्ली ने म्यांमार सरकार के साथ समझौता किया है कि पांच साल के दौरान 2 करोड़ 50 लाख डाॅलर म्यांमार को दिया जाएगा ताकि वह राख़ीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों की वापसी के लिए आधार भूत ढांचा तैयार करे।

इस सहमति के आधार पर भारत की ज़िम्मेदारी होगी कि वह रोहिंग्या पलायनकर्ताओं की आवश्यकताओं को तुरंत दूर करने के लिए राख़ीन प्रांत में घरों का निर्माण करे और इस प्रांत में विकास की योजनाओं को शुरु करे।

ज्ञात रहे कि म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमान वर्षों से अपने मूल अधिकारों से वंचित हैं और इस देश की सरकार इनको अपना नागरिक स्वीकार करने को तैयार है।

25 अगस्त 2015 अब तक बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान, म्यांमार की कट्टरपंथी सेना और बौद्ध चरमपंथियों के हमलों से अपनी जान बचाने के लिए बांग्लादेश फ़रार हो गयी है। (AK)