भारत अगले साल दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, रिपोर्ट
वर्ष 2018 में, भारत आर्थिक रूप से ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगा।
समाचार एजेंसी तसनीम के मुताबिक़, लंदन के सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिज़नेस रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस संस्था ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत अगले साल फ्रांस और ब्रिटेन से पीछे छोड़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिज़नेस रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार अगर भारत की अर्थव्यवस्था इसी गति से आगे बढ़ती रही तो वह वर्ष 2032 तक, विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।
ब्रिट्रेन की यह संस्था आर्थिक रूप से गतिशील और मज़बूत देशों की सूची तैयार करती है, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिज़नेस रिसर्च ने वर्तमान में भारत को सातवां स्थान दिया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष में भारतयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवंबर 2016 में पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगाने और जीएसटी लागू करने के बाद से पिछले तीन सालों के मुक़ाबले में भारतीय अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आई है। आर्थिक मामलों के कई जानकारों ने नोट बंदी और जीएसटी को भारत की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक बताया है। (RZ)