चीन ने एक बार फिर डोकलाम को अपना क्षेत्र बताया
चीन ने भारत के साथ विवादित दोकलाम क्षेत्र को अपना भाग बताया है। दोकलाम भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है।
इरना के अनुसार, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने मंगलवार को इंटरव्यू में अपने देश की क्षेत्रीय अखंडता व स्वाधीनता के अधिकार पर बल देते हुए नई दिल्ली से सीमावर्ती क्षेत्र डोकलाम में तनाव से दूर रहने और दोनों देशों के बीच सीमावर्ती संधि का सम्मान करने की मांग की।
लू कांग ने इसी प्रकार कहा कि नई दिल्ली को चाहिए कि वह ऐसे सार्थक क़दम उठाए जिससे संबंधों में बेहतरी आए और क्षेत्र में शांति व स्थिरता में मदद मिले।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का यह बयान ऐसे समय सामने आया है कि भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने हाल में एलान किया कि उनका देश सीमावर्ती पट्टियों पर सैनिकों को तैनात करेगा।
ग़ौरतलब है कि पिछले साल भारत-चीन के बीच विवादित डोकलाम क्षेत्र संकट गहरा गया था और दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे के आमने-सामने आ गए थे।
नई दिल्ली-बीजिंग के बीच 2003 से अब तक 19 बार सीमावर्ती विवाद पर बातचीत हो चुकी है।
भारत और चीन की लद्दाख़, अरुणांचल प्रदेश और सिक्किम में 4000 लंबी संयुक्त सीमा है। (MAQ/N)