राष्ट्रपति रूहानी ने एेतिहासिक इमारत क़ुतुब शाही का निरीक्षण किया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i57857-राष्ट्रपति_रूहानी_ने_एेतिहासिक_इमारत_क़ुतुब_शाही_का_निरीक्षण_किया
ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद नगर की एेतिहासिक इमारत क़ुतुब शाही का निरीक्षण किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १६, २०१८ १०:१७ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रूहानी ने एेतिहासिक इमारत क़ुतुब शाही का निरीक्षण किया

ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद नगर की एेतिहासिक इमारत क़ुतुब शाही का निरीक्षण किया।

क़ुतुब शाही श्रंखला की बुनियाद 1518 में रखी गयी और 1687 में उसका अंत हो गया। 

क़ुतुब शाही शासक शीया होते थे और उन्होंने अपने शासन क्षेत्र में फारसी भाषा और संस्कृति का प्रसार किया।

धार्मिक रुझानों के दृष्टिगत कुतुब शासकों के ईरान के सफवी शासकों से बहुत निकट संबंध थे। राष्ट्रपति रूहानी आज हैदराबाद की नमाज़े जुमा में भाग लेंगे और तेलंगाना राज्य में रहने वाले कुछ ईरानियों से भेंटवार्ता करेंगे।

राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद नगर में शीया- सुन्नी धर्मगुरूओं से भेंट में दोनों राष्ट्रों के मध्य एतिहासिक और सांस्कृतिक समानताओं की ओर संकेत किया और कहा कि वह ईरानी राष्ट्र की ओर से महान भारतीय राष्ट्र के लिए दोस्ती का संदेश लाये हैं।

ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आर्थिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे गुरूवार को भारत पहुंचे।

शनिवार को वह दिल्ली जायेंगे जहां उनका सरकारी स्वागत किया जायेगा।

राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान ईरान और भारत के मध्य 15 समझौतों पर हस्ताक्षर भी होंगे। इसी प्रकार दिल्ली में वह भारत के प्रधानमंत्री, विदेशमंत्री और राष्ट्रपति से भेंटवार्ता करेंगे। MM