भारतः अग्नि-2 का सफल परीक्षण, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम
Feb २०, २०१८ १०:१४ Asia/Kolkata
भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
भारतीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार को ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया ।
अग्नि-2 मिसाइल की मारक क्षमता 2000 किलोमीटर से अधिक है। एक सप्ताह पूर्व अब्दुलकलाम द्वीप से ही अग्नि-1 मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया था।
अग्नि-2 मिसाइल अग्नि-1 से 15 मीटर लंबी है और इसका वजन 17 टन है किंतु अग्नि-1 की भांति अग्नि-2 मिसाइल भी 1000 किलो वज़न उठा सकती है। यह मिसाइल भारतीय सेना के हवाले किया जा चुका है।
भारत और पाकिस्तान की इस बात पर आलोचना की जाती है कि वह विकास के बजाए रक्षा पर अधिक बजट खर्च करते हैं जबकि दोनों देशों में जनता की हालत खराब है। (Q.A.)
टैग्स