पाकिस्तान का दावा, भारतीय फ़ायरिंग में 2 हताहत और चार घायल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i58227-पाकिस्तान_का_दावा_भारतीय_फ़ायरिंग_में_2_हताहत_और_चार_घायल
पाकिस्तान का दावा है कि लाइन आफ़ कंट्रोल पर भारत की ओर से अकारण फ़ायरिंग में एक जवान सहित दो लोग हताहत और 4 अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २४, २०१८ ०७:४६ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान का दावा, भारतीय फ़ायरिंग में 2 हताहत और चार घायल

पाकिस्तान का दावा है कि लाइन आफ़ कंट्रोल पर भारत की ओर से अकारण फ़ायरिंग में एक जवान सहित दो लोग हताहत और 4 अन्य घायल हो गये।

पाकिस्तान के कोटली ज़िले के अधिकारी ने बताया है कि फ़ायरिंग की घटना निकियाल सेक्टर के निकट पेश आई जबकि फ़ायरिंग का क्रम शाम 5.30 पर शुरु हुआ था।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत की ओर से मार्टर गोले तथा छोटे हथियारों का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि फ़ायरिंग का क्रम रात नौ बजे लगभग रुका जिसके परिणाम में दो लोग मारे गये जबकि चार अन्य घायल हो गये।

पाकिस्तान के जनसंपर्क विभाग के अनुसार भारतीय सेना ने सीमा के निकट तीतरी के क्षेत्र में भी फ़ायरिंग की। आईएसपीआर ने बताया कि भारतीय सेना की फ़ायरिंग का सेना ने भरपूर जवाब दिया और भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

दूसरी ओर भारत ने भी दावा किया है कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अकारण फ़ायरिंग की।

ज्ञात रहे कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने और आम नागरिकों को हताहत करने का आरोप लगाते रहते हैं। (AK)