ईरान इलाके का सब से अधिक सुरक्षित देश , भारतीय टीकाकार
https://parstoday.ir/hi/news/india-i59884-ईरान_इलाके_का_सब_से_अधिक_सुरक्षित_देश_भारतीय_टीकाकार
एमपीसीआई के प्रमुख " तसलीम अहमद रहमानी" ने शनिवार को इर्ना से एक वार्ता में दाइश सहित विभिन्न आतंकवादी गुटों के दमन में ईरान की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र का सब से अधिक शांतिपूर्ण देश है और अब तक आतंकवादी गुट इस देश में पैठ नहीं बना सके।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २५, २०१८ ०७:१९ Asia/Kolkata
  • ईरान इलाके का सब से अधिक सुरक्षित देश , भारतीय टीकाकार

एमपीसीआई के प्रमुख " तसलीम अहमद रहमानी" ने शनिवार को इर्ना से एक वार्ता में दाइश सहित विभिन्न आतंकवादी गुटों के दमन में ईरान की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र का सब से अधिक शांतिपूर्ण देश है और अब तक आतंकवादी गुट इस देश में पैठ नहीं बना सके।

मुस्लिम पाॅलीटिकल कांसिल आॅफ इंडिया के प्रमुख ने कहा कि ईरान में स्थायित्व व शांति तथा मज़बूत नेतृत्व की वजह से आतंकवादी ईरान में घुसपैठ करने मे  कामयाब नहीं हो पाए क्योंकि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में ईरान की सरकार को अपने देश की जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त है। 

तसलीम अहमद रहमानी ने कुछ पश्चिमी और अरब देशों की ओर से ईरान पर आतंकवाद के समर्थन के आरोपों के बारे में कहा कि यह आरोप जनमत को भटकाने के लिए लगाए जाते हैं और वास्तव में अमरीका और सऊदी अरब, इलाक़े में आतंकवाद के प्रसार की मुख्य वजह हैं। 

उन्होंने कहा कि अमरीका इस्राईल की हर प्रकार से सहायता करता है इस लिए वह फिलिस्तीन सहित इलाक़े के मुसलमानों के जनसंहार में लिप्त और आतंकवादियों का सब से बड़ा समर्थक है। 

तसलीम रहमानी ने कहा कि इस्राईल, एक आतंकवादी संगठन है क्योंकि वह फिलिस्तीनियों की हत्या करता है और उनकी भूमियों को हड़प लेता है। 

उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया में सऊदी अरब और यूएई सब से अधिक धनवान देश हैं जो दाइश और अलकाएदा जैसे आतंकवादी संगठनों का समर्थन करते हैं इस लिए इलाक़े में फैलने वाले आतंकवाद के ज़िम्मेदार भी यही देश हैं।(Q.A.)