कश्मीर में हड़ताल और विरोध-प्रदर्शनों का क्रम जारी
भारत प्रसाशित कश्मीर में युवाओं की हत्या को लेकर हड़ताल और विरोध प्रदर्शनों का क्रम जारी है।
श्रीनगर से प्राप्त समाचार के अनुसार कश्मीर घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में जनता के विरोध-प्रदर्शनों और हड़ताल के कारण, जो पिछले कई दिनों से जारी हैं स्कूल कॉलेज और अधिकतर व्यापारिक केन्द्र बंद हैं और सड़कों पर यातायात न होने के बराबर है।
स्थानीय प्रशासन ने घाटी के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर पुलवामा में कर्फ़्यू लगा रखा है। दूसरी ओर कश्मीरी जनता ने शनिवार को स्थानीय पुलिस और सेना द्वारा कर्फ़्यू के बावजूद एक कश्मीरी युवक की शव यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लिया और भारत विरोधी नारे लगाए। विरोध-प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी प्रदर्शनकारियों ने भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कश्मीरी जनता पर की जाने वाली गोलीबारी की निंदा की पूरी घाटी से भारतीय सेना की वापसी की मांग की।
श्रीनगर से हमारे संवाददात सिब्ते हसन की रिपोर्टः वार्ता की मेज़ पर आएं भारत और पाकिस्तान
शनिवार को भारत प्रशासित कश्मीर में हुए प्रदर्शनों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने कई स्थानों पर बल प्रयोग किया। प्राप्त सूचना के मुताबिक़ सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दाग़े और लाठीचार्ज किया जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। (RZ)