रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में प्रवेश नहीं होने देंगेः भारतीय सेना
https://parstoday.ir/hi/news/india-i61934-रोहिंग्या_मुसलमानों_को_भारत_में_प्रवेश_नहीं_होने_देंगेः_भारतीय_सेना
भारत सरकार ने घोषणा की है कि वह रोहिंग्या मुसलमानों को इस देश से निकाल देगी
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २८, २०१८ १३:०९ Asia/Kolkata

भारत सरकार ने घोषणा की है कि वह रोहिंग्या मुसलमानों को इस देश से निकाल देगी

भारतीय सेना ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि उसे म्यांमार के शरणार्थी रोहिंग्या मुसलमानों को भारत और बांग्लादेश की संयुक्त सीमा में प्रवेश करने से रोकने के लिए चौकस रहने का आदेश दिया गया है।

भारतीय सेना ने इस विज्ञप्ति में बल देकर कहा है कि वह रोहिंग्या मुसलमानों को भारतीय भूमि में प्रवेश की अनुमति नहीं देगी।

क्योंकि भारतीय सेना के दावे के अनुसार रोहिंग्या मुसलमानों में कुछ का संबंध पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आईएसआई से है।

भारत सरकार ने जो यह घोषणा की है कि वह रोहिंग्या मुसलमानों को इस देश से निकाल देगी वह उसकी यह घोषणा इस बात की सूचक है कि भारत सरकार इस कार्य से दो लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहती है।

पहला लक्ष्य यह है कि वह बांग्लादेश के साथ लगने वाली अपनी सीमा को बंद करके ढाका सरकार पर अधिक दबाव डालने की चेष्टा में है ताकि वह म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों को अपने नागरिक के रूप में स्वीकार करने पर बाध्य हो जाये और म्यांमार की सरकार की तरह भारत सरकार का भी दावा है कि वह बंगाली मूल के हैं और वे शरणार्थी के रूप में पड़ोसी देशों में रह रहे हैं।

इस प्रकार भारत सरकार म्यांमार की सरकार के साथ सहकारिता करके रोहिंग्या मुसलमानों को बांग्लादेश भेजना चाहती है।

भारत सरकार इस लक्ष्य को व्यवहारिक बनाने के लिए रोहिंग्या मुसलमानों पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगाती है।

रोचक बात यह है कि रोहिंग्या मुसलमानों के पास इस बात की भी संभावना नहीं है कि वह भारत सरकार द्वारा लगाये जा रहे आरोपों का खंडन कर सकें।

बहरहाल रोहिंग्या मुसलमान शताब्दियों से म्यांमार के राखीन प्रांत में रह रहे हैं और इस समस्या का समाधान बुनियादी ढंग से किया जाना चाहिये। MM