कश्मीर में हत्याओं के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शनों का क्रम जारी
भारत-प्रशासित कश्मीर में निर्दोष युवाओं की हत्याओं के विरुद्ध स्थानीय जनता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा निर्दोष कश्मीरी युवाओं की हत्या के विरोध में शनिवार को भी विरोध-प्रदर्शनों का क्रम जारी रहा। इस बीच भारतीय सुरक्षा बलों ने हुर्रियत कांफ्रेंस के कई नेताओं को गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया गया है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़ शुक्रवार को श्रीनगर की केंद्रीय जामा मस्जिद पर स्थानीय प्रशासन ने ताला लगा दिया था और लोगों को नमाज़ पढ़ने से रोका जा रहा है। राज्य सरकार ने हुर्रियत नेता सैयद अली गिलानी और मीर वाएज़ उमर फ़ारूक़ सहित कई अन्य नेताओं को उनके घरों में ही नज़रबंद कर दिया है जबकि कई और अलगाववादी नेताओं को गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को कश्मीरी जनता द्वारा श्रीनगर, बडगाम, गानदरिबल, शोपय्यां, इस्लामाबाद, कुपवाड़ा, कुलगाम, बांदीपुरा और बारामुला सहित अन्य क्षेत्रों में विरोध रैलियां निकाली गईं।
श्रीनगर, पांपोरे, शोपय्यां और अन्य क्षेत्रों में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा निर्दोष मारे गए कश्मीरी युवकों के शवों की अनुपस्थिति में नमाज़े जनाज़ा पढ़ी गई। भारतीय सेना ने श्रीनगर में लोगों के विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध कर रखे हैं। दूसरी ओर छात्र छात्राओं को विरोध प्रदर्शनों से रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने घाटी के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया है। (RZ)