भारत, तेलंगाना में धमाका, 11 लोगों की मौत
भारत के तेलंगाना राज्य की एक पटाखा फ़ैक्ट्री में विस्फोट होने के कारण काम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना के काशीबुगा इलाक़े में एक पटाखा फैक्ट्री में बुधवार को आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेलंगाना के वारंगल ज़िले के काशीबुगा इलाक़े में स्थित भद्रकाली फ़ैक्ट्री में हुई इस दुर्घटना में मरने वाले सभी फ़ैक्ट्री के कर्मचारी बताए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद एक ज़ोरदार धमाका हुया जिसकी आवाज़ बहुत दूर तक सुनाई दी और फिर देखते ही देखते फ़ैक्ट्री की पूरी इमारत ढह गई और धमाके से मरने वाले कई कर्मचारियों के शव फ़ैक्ट्री से कई सौ फुट दूर पड़े मिले।
फ़ैक्ट्री में हुए धमाके के बाद मौक़े पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने पूरे इलाक़े को अपने घेरे में ले लिया जबकि फ़ायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने की हर मुमकिन प्रयास कर रही हैं। इस घटना में घायल हुए लोगों को पास के एमजीएम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि विस्फोट के समय फ़ैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या के बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। (RZ)