पाक चुनाव के बाद दोनों देशों के संबंधों में बेहतरी की आशा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i65962-पाक_चुनाव_के_बाद_दोनों_देशों_के_संबंधों_में_बेहतरी_की_आशा
पाकिस्तान में तैनात भारतीय उच्चायोग अजय बेसारिया ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2018 के आम चुनाव के बाद भारत-पाक संबंधों में बेहतरी आएगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०५, २०१८ १६:१० Asia/Kolkata
  • पाक चुनाव के बाद दोनों देशों के संबंधों में बेहतरी की आशा

पाकिस्तान में तैनात भारतीय उच्चायोग अजय बेसारिया ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2018 के आम चुनाव के बाद भारत-पाक संबंधों में बेहतरी आएगी।

अजय बेसारिया का कहना था कि दोनों देशों के संबंध वर्ष 1999 के बाद से तनाव का शिकार थे किन्तु हमें आशा है कि पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद भारत-पाक संबंधों में बेहतरी आएगी।

जारी वर्ष मार्च में पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय और भारतीय विदेशमंत्रालय के बीच होने वाले समझौते का हवाला देते हुए भारतीय उच्चायोग का कहना था कि दोनों देशों में संयुक्त समझौता हुआ है कि दोनों पक्षों के कूटनयिकों को भयभीत करने का क्रम बंद किया जाएगा।

इस बयान के अंतर्गत भारत और पाकिस्तान में कूटनयिकों और कूटयनिक दलों के साथ बर्ताव की अचार संहिता वर्ष 1992 के अनुसार पाकिस्तान और भारत परस्पर इस बात पर सहमत हुए है कि वह कूटनयिकों और कूटनयिक दलों के साथ पेश आने वाले मामलों को हल करेंगे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत का संयुक्त दुश्मन निर्धनता है और दोनों देशों की जनता एक दूसरे के दुश्मन नहीं हैं। उनका कहना था कि वास्तविकता यह है कि आतंकवादी घटनाओं से भारत-पाक वार्ता प्रक्रिया प्रभावित हुई है और अब हमें छोटे क़दम उठाकर विश्वास बहाली की प्रक्रिया के लिए काम करना होगा। (ak)