भारत ने किया"ब्रह्मोस" का सफल परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/india-i66298-भारत_ने_किया_ब्रह्मोस_का_सफल_परीक्षण
भारत ने सोमवार को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का ओडिशा के चांदीपुर से सफल परीक्षण किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १७, २०१८ ०७:२६ Asia/Kolkata
  • भारत ने किया

भारत ने सोमवार को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का ओडिशा के चांदीपुर से सफल परीक्षण किया।

चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से सुबह 10:15 बजे सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का परीक्षण किया गया।

भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम परियोजना के अंतर्गत निर्मित ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र 290 किमी तक की दूरी तक मार कर सकता है। यह मिसाइल अपने साथ 200 किलोग्राम वजनी मुखास्त्र को अपने साथ ले जाने में सक्षम है।

नौ मीटर लंबी इस मिसाइल को थोड़े बहुत परिवर्तन के बाद किसी भी जहाज या पनडुब्बी पर ले जाया जा सकता है। यह ध्वनि की दोगुनी गति से 14 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें ठोस प्रणोदक का इस्तेमाल किया जाता है।

आईटीआर सूत्रों ने बताया कि मिसाइल की परिधि 670 मिली की है और लगभग तीन टन वजनी यह प्रक्षेपास्त्र जमीन के निकट भी प्रहार कर सकता है परंतु इससे इसकी रेंज कम होकर 120 किलोमीटर रह जाएगी।

ब्रह्मोस का पहला परीक्षण फरवरी 2003 में किया गया था। इसका नाम दो नदियों भारत के ब्रह्मपुत्र और रूस के मोस्क्वा से लिया गया है। ज्ञात रहे कि ब्रह्मोस दुनिया की कुछ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक है। MM