भारत में पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में रेकार्ड तोड़ वृद्धि
https://parstoday.ir/hi/news/india-i68129-भारत_में_पेट्रोल_और_डीज़ल_की_क़ीमतों_में_रेकार्ड_तोड़_वृद्धि
शुक्रवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81.28 लीटर प्रति लीटर पर पहुंच गया।  वहीं डीजल में भी 22 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  इससे डीजल के दाम शुक्रवार को बढ़कर 73.30 रुपये प्रति लीटर हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०१८ ०६:०७ Asia/Kolkata
  • भारत में पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में रेकार्ड तोड़ वृद्धि

शुक्रवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81.28 लीटर प्रति लीटर पर पहुंच गया।  वहीं डीजल में भी 22 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  इससे डीजल के दाम शुक्रवार को बढ़कर 73.30 रुपये प्रति लीटर हो गए।

गुरुवार को दिल्‍ली में पेट्रोल के दामों में 13 पैसे बढ़े थे, जबकि डीजल के रेट में 11 पैसे की वृद्धि हुई थी।  इस तरह राष्‍ट्रीय राजधानी में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 81 रुपये प्रति लीटर और 73.08 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। 

ज़ी न्यूज़ के अनुसार दूसरी ओर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी शुक्रवार को मुंबई में भी पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी जारी रहा।  मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई. इससे यहां पेट्रोल 88.67 रुपये प्रति लीटर हो गया. वहीं डीजल 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ शुक्रवार को 77.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

वहुत से विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और आसमान छूने वाली हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढोत्तरी के पीछे रुपया एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।  रुपये में गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं।  दरअसल कंपनियां, डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा था।  पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार केंद्र या राज्य के कर तथा डीलर के कमीशन को अलग कर पेट्रोल का रिफाइनरी गेट पर दाम 40.45 रुपये लीटर पड़ता है. डीजल के मामले में यह 44.28 रुपये लीटर है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें केंद्र द्वारा लिए जाने वाले उत्पाद शुल्क, पेट्रोल पंप डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन तथा राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाले वैट को जोड़ने के बाद ऊंची बैठती हैं।  पेट्रोल पर डीलर का कमीशन फिलहाल 3.34 रुपये लीटर तथा डीजल पर यह कमीशन 2.52 रुपये लीटर है।