सुप्रीम कोर्ट उप्र में सेना भेजेः अखिलेश यादव
उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी तो किसी भी हद तक जा सकती है इसलिए सुप्रीम कोर्ट को अयोध्या में सेना भेजनी चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी बीजेपी न तो सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास रखती है और न ही भारत के संविधान में। उन्होंने कहा कि यह एसी पार्टी है जो किसी भी हद तक जा सकती है।
राम मंदिर के निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद और शिवसेना की मुहिम तेज होने के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या में सेना भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर कार्रवाई करे और हालात काबू में करने के लिए सेना बुलाए। अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान समय में यूपी, विशेषरूप से अयोध्या में जो स्थिति है उसपर सुप्रीम कोर्ट नजर रखे और जरूरत पड़ने पर फौरन सेना बुलाए।
ज्ञात रहे कि वर्तमान में राज्य सरकार ने अयोध्या में क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक एडीजीपी, एक डीआईजी, तीन एसएसपी, 10 एएसपी, 21 डीएसपी, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबल, पीएसी की 42 कंपनियां, रैपिड एक्शन फॉर्स की पांच कंपनियां,एटीएस कमांडो और ड्रोन कैमरे तैनात किए हैं।