बाबरी मस्जिद की शहादत की 26वीं बरसी, पूरे भारत में हाई अलर्ट
भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में स्थित बाबरी मस्जिद की शहादत की 26वीं बरसी के अवसर पर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़ 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की शहादत की 26वीं बरसी के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए हैं। इसबीच भारत की राजधानी दिल्ली सहित विभिन्न शहरों में अधिकतर मुस्लिम संगठनों ने बाबरी मस्जिद की शहादत के अवसर पर अपने-अपने व्यावसायिक संस्थानों को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही काला दिवस मनाया। विरोध-प्रदर्शन करने वाले मुस्लिम संगठनों ने एक बार फिर बाबरी मस्जिद के पुननिर्माण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
ख़बरों के अनुसार जहां एक तरफ़ भारतीय मुसलमान विरोध प्रदर्शन और दुआ मस्जिद के पुनर्निर्माण की दुआ मांग रहे थे वहीं वहीं दूसरी ओर कट्टरपंथी हिन्दू गुटों विश्व हिन्दु परिषद (विहिप), आरएसएस, बजरंगदल और अन्य दूसरे संगठन 6 दिसंबर को विजय दिवस और शौर्य दिवस के रूप में मना रहे थे।
इस बीच उत्तर प्रदेश प्रशासन ने अयोध्या और फ़ैज़ाबाद ज़िले में सुरक्षा को हाई अलर्ट करते हुए दोनों ज़िले में धारा 144 लगा दी है। (RZ)