भारत और चीन का संयुक्त सैन्य अभ्यास समाप्त हो गया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i71043-भारत_और_चीन_का_संयुक्त_सैन्य_अभ्यास_समाप्त_हो_गया
भारत और चीन का आतंकवाद विरोधी संयुक्त सैन्य अभ्यास समाप्त हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०१८ ०६:३५ Asia/Kolkata
  • भारत और चीन का संयुक्त सैन्य अभ्यास समाप्त हो गया

भारत और चीन का आतंकवाद विरोधी संयुक्त सैन्य अभ्यास समाप्त हो गया है।

शिनहुआ की रिपोर्ट के मुताबिक़, रविवार को भारत और चीन का 12 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास समाप्त हो गया।

आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में अपनी क्षमताओं और योग्यताओं को अधिक निखारने और एक दूसरे के अनुभवों से लाभ उठाने के उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं ने यह अभ्यास आयोजित किया था।

भारत और चीन का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास चीन के सिचुआन राज्य के चेन्गदू इलाक़े में हुआ।

ग़ौरतलब है कि 2007 के बाद से दोनों देशों के बीच यह सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास था।

भारत और चीन विश्व की दो उभरती हुई आर्थिक शक्तियां हैं, जो क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। msm