जूनियर विश्व ग्रीको-रोमन कुश्ती चैंपियनशिप, ईरानी प्रतिनिधि ने स्वर्ण पदक जीता
-
ईरान के 55 किग्रा फ्रीस्टाइल पहलवान अरमिन शम्सीपुर
पार्स टुडे – ईरान के 55 किग्रा भार वर्ग के पहलवान अरमिन शम्सीपुर ने जूनियर विश्व ग्रीको-रोमन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, स्लोवाकिया की मेज़बानी में जारी जूनियर विश्व ग्रीको-रोमन कुश्ती चैंपियनशिप में, 55 किग्रा भार वर्ग में ईरान के अरमिन शम्सीपुर ने पहले दौर में बाई (सीधा प्रवेश) के बाद, दूसरे दौर में यूक्रेन के क्रिक को 8-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
उन्होंने इस चरण में भी मैक्सिम सरमानोव को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शम्सीपुर ने सेमीफाइनल में उज़्बेकिस्तान के कुचकारोव को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
शम्सीपुर ने फाइनल मुकाबले में जॉर्जिया के करुमिड्ज़े को 12-2 से हराकर विश्व का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए