सरकार पर वीएचपी का दबाव, मन्दिर निर्माण के लिए क़ानून बने
https://parstoday.ir/hi/news/india-i71348-सरकार_पर_वीएचपी_का_दबाव_मन्दिर_निर्माण_के_लिए_क़ानून_बने
भारत के कट्टरपंथी संगठन विश्व हिन्दु परिषद ने कहा कि सरकार, क़ानून बनाकर राम मन्दिर का रास्ता साफ़ करे।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jan ०२, २०१९ ११:२५ Asia/Kolkata
  • सरकार पर वीएचपी का दबाव, मन्दिर निर्माण के लिए क़ानून बने

भारत के कट्टरपंथी संगठन विश्व हिन्दु परिषद ने कहा कि सरकार, क़ानून बनाकर राम मन्दिर का रास्ता साफ़ करे।

विश्व हिन्दु परिषद ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करके यह मांग की। वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि राम मंदिर पर कुंभ 31 जनवरी और पहली फ़रवरी को धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर लंबे समय से लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि जब मौक़ा आएगा तो हम इस पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाक़ात करेंगे।

विश्व हिंदू परिषद ने मांग की कि सरकार इसी कार्यकाल में राम मंदिर पर क़ानून लेकर आए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अभी तक राम मंदिर पर जजों की बेंच तक नहीं बनी है।

ज्ञात रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर पर अध्यादेश लाने पर कोई भी फ़ैसला न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकता है। (AK)