बाबरी मस्जिद मामले में सुनवाई 10 जनवरी तक टली
भारत में बहुचर्चित बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को 10 जनवरी तक टाल दिया है और यह भी कहा कि अब तीन जजों वाली बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।
शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में शुरू होते ही टाल दी गई। सुनवाई केवल एक मिनट चली और इस बीच किसी भी पक्ष ने अपनी दलील पेश नहीं की जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख़ तय कर दी।
बाबरी मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में 14 याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है।
शुक्रवार को चीफ़ जस्टिस आफ़ इंडिया रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि क्या यह राम जन्म भूमि विवाद का मामला है? अगला आदेश उचित बेंच द्वारा 10 जनवरी को दिया जाएगा। बेंच ने इसके अलावा उस याचिका को भी ख़ारिज कर दिया जिसमें अयोध्या विवाद पर समय बद्ध सुनवाई की मांग की गई थी।
नई बेंच में कौन से जज शामिल होंग यह अभी तय नहीं है।