जातपात और भ्रष्टाचार देश के विकास का दुश्मन है : नरेन्द्र मोदी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i72904-जातपात_और_भ्रष्टाचार_देश_के_विकास_का_दुश्मन_है_नरेन्द्र_मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातीय अत्याचार और भ्रष्टाचार को देश के विकास का दुश्मन बताते हुए लोगों से संत रविदास के बताये रास्ते पर चलने की अपील की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २०, २०१९ ०९:१९ Asia/Kolkata
  • जातपात और भ्रष्टाचार देश के विकास का दुश्मन है : नरेन्द्र मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातीय अत्याचार और भ्रष्टाचार को देश के विकास का दुश्मन बताते हुए लोगों से संत रविदास के बताये रास्ते पर चलने की अपील की है।

नरेन्द्र मोदी ने संत रविदास की 642वीं जयंती पर मंगलवार को उनकी जन्म स्थली वाराणसी के सीर गोवर्धन गांव में आयोजित शिलान्यास समारोह में हजारों श्रद्धालुाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि यदि हम संत रविदास जी के बताये रास्ते पर चले होते तो समाज जातीय अत्याचारों से मुक्त गया होता तो अब तक ऊंच-नीच भेद मीट गया होता, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि हम संत रविदास जी के बताये रास्ते पर नहीं चल पाये, जिसका खामिजाया हम जातीय अत्याचार एवं कई तरह की बुराईयों के रुप में भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने समय में जातपात दूर करने का संदेश दिया था।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमें उन लोगों को पहचानना होगा, जो अपने स्वार्थ के लिए जात-पात को उभारते रहते हैं और जातपात के अलावा भ्रष्टाचार देश के विकास का दुश्मन है जिसने जिसने देश को खोखला बना दिया है। उनकी सरकार ‘नया भारत’ बनाने का प्रयास में जातपात और भ्रष्टाचार पर लगतार प्रहार कर रही है। MM